कैंट हलके के नए इंचार्ज दीपक बाली ने संभाली जिम्मेदारी, 2027 में 100 से अधिक सीटें जीतने का दावा

📍 स्थान / Location: जालंधर मॉडल टाउन 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 16, 2026 🌐 GPS: जालंधर

राजविंदर कौर थियाड़ा को मनाने खुद जाएंगे दीपक बाली, बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा

आम आदमी पार्टी ने कैंट हलके से राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका इंचार्ज के पद से हटा दिया है। उनकी जगह दीपक बाली को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हलका इंचार्ज बनने के बाद शुक्रवार को दीपक बाली जालंधर पहुंचे और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नतमस्तक हुए।
मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह पार्टी और समाज के सेवक हैं तथा अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कैंट हलके को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पंजाब प्रधान परगट सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने शायरी के अंदाज में जवाब दिया और कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है।
बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना, मावां-धीयां योजना, युवाओं को रोजगार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। पार्टी धर्म और जाति की राजनीति करने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने आई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतेगी, जबकि पिछले चुनाव में उसे 92 सीटें मिली थीं।
राजविंदर कौर थियाड़ा को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद उनसे मिलने जाएंगे और उनके साथ मिलकर काम करेंगे। बाली ने कहा कि पार्टी उन्हें रांची से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह तैयार हैं। वहीं, परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर दुख जताते हुए उन्होंने विपक्ष पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया।

Scroll to Top