एसआईआर का विरोध करने वालों पर डॉ. हरजोत कमल का तीखा हमला, बोले— वोट चोरी के आरोपों के सबूत कहां हैं।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 11, 2026

मोगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध क

एसआईआर का विरोध करने वालों पर डॉ. हरजोत कमल का तीखा हमला, बोले— वोट चोरी के आरोपों के सबूत कहां हैं।

मोगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल वोट चोरी के आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि दो दिन पहले मोगा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में रोष मार्च निकाला, लेकिन वे यह साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके कि आखिर किस व्यक्ति का वोट चोरी हुआ है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति से विपक्षी नेताओं की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रमुख नेता राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। डॉ. कमल के अनुसार, जब उनसे सबूतों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अगली मुलाकात में सबूत पेश करने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस के पास वास्तव में वोट चोरी से जुड़े सबूत हैं, तो उन्हें राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ही क्यों नहीं पेश किया गया? क्या विपक्ष केवल राजनीतिक विरोध के लिए विरोध कर रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एसआईआर विरोध उसकी राजनीतिक मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह चाहती है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बने रहें और ऐसे लोग भी मतदान करें, जो नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल होने के पात्र नहीं हैं। डॉ. हरजोत कमल ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस चाहती है कि मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज रहें? क्या उन लोगों के नाम भी सूची में बने रहने चाहिए, जो स्थायी रूप से विदेशों में बस चुके हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के बजाय कांग्रेस नेताओं को अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने चाहिए। जब तक आरोपों के पक्ष में प्रमाण सामने नहीं आते, तब तक ऐसे विरोध प्रदर्शनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहेंगे। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने लाना चाहिए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

Scroll to Top