व्यक्ति ने अपने ही घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली हुई मौत,पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 3, 2026

मोगा जिले के गांव धल्लेके में रहने वाले 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही घर में अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली

व्यक्ति ने अपने ही घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली हुई मौत,पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

धल्लेके गांव में हुई घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच; परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे

मोगा जिले के गांव धल्लेके में रहने वाले 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही घर में अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली । जिसको गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां उसकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है । डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि 55 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी धल्लेके ने शनिवार को अपने ही घर में अपने ही लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिसको लहुहूहान अवस्था में इलाज के लिए मोगा के जीरा रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है ।वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज करते हुए सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।मृतक के परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top