लुधियाना के अमरीक सिंह ने कान से वजन उठाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी जफर गिल का तोड़ा रिकॉर्ड
लुधियाना: अमरीक सिंह लुधियाना के मनकवाल का रहने वाला हैं। अमरीक ने अपने कानों से 85 kg वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बाद अमरीक सिंह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ-साथ इंग्लैंड की वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंट बुक में भी दर्ज हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि उनका नाम सात किताबों में दर्ज है, जिनमें से एक इंग्लैंड की वर्ल्ड एक्सीडेंट बुक में भी दर्ज है। 85 kg वजन उठाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद भी उनके कान दुखते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
उन्होंने पाकिस्तान के रहने वाले ज़फर गिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अंगूठे से 24 या 25 kg वजन उठाया था और अब अंगूठे से 24 या 25 kg वजन उठाने का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। चाहे कितनी भी मेहनत करनी पड़े, वह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
2017 में जब मैं मिनी ओलंपिक गेम्स देखने गया था, तो एक व्यक्ति अपने कानों से 24 kg वजन उठा रहा था। तब मेरे मन में आया कि मैं 85 kg वजन क्यों नहीं उठा सकता, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी और आठ साल बाद 25 kg वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।