अपने हित के काम ही कर रहे विधायक सुंदर ठाकुर, भुंतर में भाजपा मंडल ने किया धरना प्रदर्शन

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Bhuntar 📅 September 15, 2026 🌐 GPS: Kullu

कुल्लू: कुल्लू विधानसभा के विधायक सिर्फ अपने हित के लिए ही काम कर रहे हैं और झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि जो भी विकास कार्यों के भूमि पूजन विधायक के द्वारा किए जा रहे हैं। वह केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। ऐसे में विधायक सुंदर ठाकुर और प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भुंतर में भुंतर भाजपा मंडल के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार तथा विधायक के खिलाफ एक रोष रैली भी निकाली गई।

वहीं भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर जहां भूमि पूजन कर रहे हैं। वहां पर लोगों को यह कह रहे हैं कि यह उनके द्वारा किए जा रहा कार्य है और लोगों को घर तक सड़क दी जाएगी। जबकि सच्चाई है कि 17 सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुई है और उसी का इन दिनों चल रहा है। भुंतर में ब्यास नदी में जो सुरक्षा दीवार लगाई गई है। उससे नदी के दूसरे किनारे पर रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा जो ब्यास नदी के किनारे राजीव घाट बनाया गया है वहां से भी अब देवी देवताओं के गुजरने का रास्ता काफी तंग हो गया है।

ऐसे में विधायक जनता के बीच जो प्रचार कर रहे हैं वह सब गलत है और कुल्लू विधानसभा की जनता भी इस बात को जानती है। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के द्वारा तय किया गया है कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और जगह-जगह पर धरने प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में कल्लू विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा प्रदर्शन आयोजित किया गया।

 

Scroll to Top