जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन स्वर्ण सिंह पूहली की ताजपोशी के मौके पर सुखबीर सिंह बादल पहुंचे बठिंडा
बठिंडा,14 सितंबर (मनोज चरखीवाल )
जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन स्वर्ण सिंह पूहली की ताजपोशी के मौके पर शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बठिंडा पहुंचे
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जिला बठिंडा की संगत ने शिरोमणि अकाली दल बादल को यह जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा कि मानसा और मुक्तसर की संगत ने भी शिरोमणि अकाली दल बादल को यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वहां आम आदमी पार्टी ने धक्का किया ।
उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में पंजाब में न तो कोई थर्मल प्लांट लगा है और न ही कोई बायोगैस प्लांट।
उन्होंने कहा कि पंजाब में हर दिन 16 से 17 हजार मेगावाट बिजली की मांग है।
पंजाब सरकार बाहर से 8-9 हजार मेगावाट बिजली खरीद रही है।
फिर भी बिजली सप्लाई पूरी नहीं हो रही है।
8-10 घंटे के कट लग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली की कमी से धान की फसल खराब हो रही है।
इंडस्ट्री को भी बिजली नहीं मिल रही है। और इन हालात के लिए आम आदमी पार्टी की सरकारें ज़िम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय बिजली नहीं कटती थी।
उस समय बिजली सरप्लस थी।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में बिजली नहीं है, तो अधिकारियों का ट्रांसफर करने से कुछ नहीं होगा।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर पंजाब को बचाना है, तो पंजाब में अपनी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार बनाओ।
उन्होंने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान की कोयला खदानें कहाँ गईं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के CM मान नशे में धुत रहते हैं
उन्होंने कहा कि पंजाब के CM के पास झूठ बोलने के अलावा कोई और काम नहीं है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान शराब पीकर गाँव घुद्दा आए थे।