जिला कुल्लू में शुरू हुआ गणपति उत्सव जगह जगह पंडाल में स्थापित किए गए भगवान गणेश 10 दिनों तक जगह जगह होगा भव्य आयोजन गणपति को घर ले जाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 14, 2026 🌐 GPS: Kullu

जिला कुल्लू में शुरू हुआ गणपति उत्सव
जगह जगह पंडाल में स्थापित किए गए भगवान गणेश
10 दिनों तक जगह जगह होगा भव्य आयोजन
गणपति को घर ले जाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु

देशभर में सोमवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। तो वही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है सोमवार को भी जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भगवान गणेश की मूर्ति लेने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे और विभिन्न जगहों के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा मूर्ति ले जाई गई। ऐसे में जिला कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश का उत्सव मनाने के लिए पंडाल सज गए और 10 दिनों तक यहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाएगी। ढालपुर में भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्तियां रखी गई है और इनके निर्माण में वाटर कलर तथा चौक मिट्टी का प्रयोग किया गया है। ऐसे में इस साल इको फ्रेंडली भगवान गणेश की मूर्तियों को खरीदने के लिए भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। जिला कुल्लू के मुख्यालय की बात करें तो यहां पर खोरी रोपा, रामशिला, शीशा माटी, गांधीनगर सहित कई अन्य जगहों पर 10 दिनों के लिए भगवान गणपति की स्थापना की जाएगी और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का नदी में विसर्जन किया जाएगा।

कुल्लू में रह रहे छत्तीसगढ़ के गजेंद्र वैष्णव ने बताया कि वह कुल्लू में नौकरी कर रहे हैं और कई सालों से वह भगवान गणेश का यह उत्सव मना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भी भगवान गणेश की मूर्ति ली है और वह इसे अपने घर पर स्थापित करेंगे। 10 दिनों तक अब वो अपने परिवार के साथ भगवान गणेश की भक्ति करेंगे।
बाइट – गजेंद्र वैष्णव

आश चाइल्ड डेवलेपमेंट सेंटर में कार्यरत रेखा ठाकुर ने बताया कि इस साल उनके सेंटर में भी भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है और वहीं पर भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर विशेष बच्चों को थेरेपी देता है ताकि वह सामान्य रूप से अपना जीवन जी सके। ऐसे में विशेष बच्चों के अभिभावकों के साथ इस बार गणपति उत्सव मनाया जाएगा।
बाइट – रेखा ठाकुर

रामशिला में हनुमान मंदिर से आए संत चेतन पूरी महाराज ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म उत्सव होता है और रामशिला के हनुमान मंदिर में कई सालों से यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस साल भी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जा रही है और 10 दिनों तक श्रद्धालुओं के द्वारा यहां भजन कीर्तन किया जाएगा।
बाइट – संत चेतन पूरी

मूर्ति के कारीगर डुगा राम ने बताया कि आज भगवान गणेश का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और सुबह से ही लोग उनकी दुकान में भगवान गणेश की मूर्तियों के लिए आ रहे हैं। वह पिछले दो महीना से मूर्तियां तैयार कर रहे थे और अब तक जिला कुल्लू में वह 300 से अधिक भगवान गणेश की मूर्तियां भक्तों को बेच चुके हैं। ऐसे में गणेश उत्सव के चलते उनका कारोबार भी काफी अच्छा रहा।
बाइट – डुगा राम

श्रद्धालु मनीषा भारती ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले 5 सालों से गणेश उत्सव मना रहा है और भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घर में स्थापित कर रहा है। इस साल भी वह अपने परिवार के साथ भगवान गणेश की मूर्ति लेने आए हैं और 10 दिनों तक वह अपने परिवार के साथ भगवान गणेश का विधिवत पूजन अर्चन करेगी।
बाइट – मनीषा भारती

महाराष्ट्र की रहने वाली प्रियंका चेतन पाटिल ने बताया कि उनके पति कुल्लू में ही कार्यरत है और वह यहां पर उनसे मिलने आई थी। ऐसे में इस साल वह महाराष्ट्र में नहीं। बल्कि कुल्लू में ही भगवान गणेश का जन्म उत्सव मनाएगी। उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के लिए उन्होंने कुल्लू में ही पूरी तैयारी कर ली है और वह धूमधाम के साथ गणेश उत्सव का आयोजन करेगी।

बाइट – प्रियंका चेतन पाटिल

Scroll to Top