बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वड़िंग समेत कई गिरफ्तार

📍 स्थान / Location: पटियाला 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 14, 2026 🌐 GPS: पटियाला

सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर, अनुभवहीन हाथों में अहम जिम्मेदारियां -राजा वडिंग

पटियाला। पंजाब में बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस की ने पटियाला स्थित पावरकॉम हेड ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बाद जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पावरकॉम हेड ऑफिस के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे।
इस मौके पर राजा वड़िंग ने पंजाब में बिजली संकट के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम के लिए आने वाले बजट को सरकार ने अपने फायदे के लिए दूसरे कामों में खर्च कर दिया, जिसके चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोगों को बिजली कटौती और भारी बिजली बिलों की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे का समाधान करने के बजाय दावे करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब कांग्रेस सरकार के हर जनविरोधी और पंजाब विरोधी फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी और पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।

Scroll to Top