प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उष्मिता ने हासिल किया प्रथम स्थान
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला कुल्लू द्वारा देव सदन कुल्लू के सभागार में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की कक्षा दसवीं की छात्रा उष्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन उष्मिता ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए सभी को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। प्राचार्य सतपाल एवं स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उष्मिता के अभिभावकों, अध्यापकों और साथी विद्यार्थियों को भी बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उष्मिता की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की छात्रा उष्मिता, कक्षा दसवीं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, उष्मिता ने अनेकों प्रतिभागियों को कड़ी चुनौती देते हुए यह स्थान प्राप्त किया और स्कूल का नाम रोशन किया, छात्रा की इस शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य सतपाल एवं स्कूल प्रबंधन ने छात्रा उष्मिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की और साथ ही, उनके अभिभावकों, समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई।यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है जो आने वाले युवा छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत साबित होगा और अन्य छात्र भी उष्मिता के इस सफलता से प्रेरित होकर निकट भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने में अपना अपना बेशकीमती योगदान देंगे।