नशा तस्करों पर मोगा पुलिस की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार
मोगा: जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 111 ग्राम हेरोइन और 60 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना समालसर पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिव कुमार उर्फ पंकज पुत्र राकेश कुमार निवासी फरीदकोट तथा लखवीर सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी माड़ी मुस्तफा, हाल निवासी गांव कलेर को काबू किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पारदर्शी मोमी लिफाफे में रखी 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसी तरह थाना सिटी मोगा पुलिस ने मल्लियांवाला कब्रिस्तान के नजदीक कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए मोहित पुत्र धर्मिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 24, मोगा को गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार सिरताज सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।
थाना कोट ईसे खां पुलिस ने गांव अटारी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगा सिंह पुत्र टीका सिंह निवासी दौलेवाला को गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार बूटा सिंह के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं थाना सिटी मोगा पुलिस ने गोल चौक फोकल प्वाइंट, कैटर यूनियन के पास कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम हेरोइन और 60 नशीली गोलियां बरामद कर मनीष कुमार पुत्र राजिंदर पाल निवासी मोगा को गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार सरबजीत कौर के अनुसार मामले में विजय कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी गुरु रामदास नगर, मोगा को भी नामजद किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।