खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026: लुधियाना के चार ब्लॉक में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लुधियाना: खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जिले में हो रहे ब्लॉक लेवल गेम्स के पहले फेज के तीसरे दिन ब्लॉक मलौद, मुल्लांपुर, लुधियाना-1 और माछीवाड़ा में अलग-अलग स्पोर्ट्स के रोमांचक मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर मंदीप कौशल ने बताया कि जिले के 13 ब्लॉक में 6 से 14 सितंबर तक स्पोर्ट्स मुकाबले हो रहे हैं। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, वॉलीबॉल शूटिंग, वॉलीबॉल स्मैशिंग और टेनिस बॉल क्रिकेट समेत कई तरह के खेल शामिल हैं।
ब्लॉक मलौद और मुल्लांपुर में एथलेटिक्स की अंडर-14 कैटेगरी में खिलाड़ियों ने 60 मीटर, 600 मीटर, लॉन्ग जंप और शॉट पुट में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, लुधियाना-1 में खो-खो और वॉलीबॉल स्मैशिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। माछीवाड़ा में भी एथलेटिक्स के अलग-अलग मुकाबले हुए। लुधियाना-1 में स्पोर्ट्स बोर्ड हल्का गिल के चेयरमैन कुलदीप सिंह घवद्दी ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की और खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई।
जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर ने बताया कि ब्लॉक लेवल गेम्स के दूसरे फेज के तहत 9 से 11 सितंबर तक कुम कलां, डेहलों, जगराओं, दोराहा और समराला में स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन करवाए जाएंगे।