सांसद की कर्मचारियों के साथ तू तड़ाक की भाषा गलत, कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने जताया विरोध

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 DISHA meeting 📅 September 8, 2026 🌐 GPS: Kullu

मंडी: संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के द्वारा मंडी में जिस तरह से बीते दिनों दिशा की बैठक के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल किया गया। वह बिल्कुल भी उचित नहीं है।

इसके अलावा बीते दिन कुल्लू में दिशा की बैठक में भी भाजपा के आनी से विधायक लोकेंद्र सिंह के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और उसके बाद सर्किट हाउस कुल्लू में भी उनके साथ सांसद का व्यवहार उचित नहीं रहा। ऐसे में इस सभी मुद्दे पर भाजपा को भी संज्ञान लेना चाहिए।

कुल्लू में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कभी भी कर्मचारी अधिकारियों के साथ नहीं होना चाहिए और ना ही उन्हें कामचोर या निठल्ले जैसी संज्ञा देनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी लगातार विकास कार्यों के लिए काम कर रहे हैं और सांसद कंगना रनौत से पहले भी कई सांसद रहे हैं। लेकिन उनका ना ही कर्मचारियों के प्रति व्यवहार गलत रहा और ना ही कभी अपनी पार्टी नेताओं के खिलाफ उन्होंने अभद्र व्यवहार किया है।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे में भाजपा के नेताओं को इस बात पर मंथन करने की आवश्यकता है कि किस तरह से उनकी पार्टी की संसद कर्मचारियों के साथ व्यवहार कर रही है और अपनी ही पार्टी के विधायक के साथ भी वह अभद्र व्यवहार कर रही है।

Scroll to Top