मंडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती, महिला उम्मीदवार 30 सितंबर तक करें आवेदन
मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत बाल विकास परियोजना द्रंग, जिला मंडी की ग्राम पंचायत बथेरी स्थित बल्हधार आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदनों की स्क्रीनिंग (छंटनी) 6 अक्टूबर, 2026 को उप-मंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय, सदर मंडी में की जाएगी। इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, द्रंग स्थित पधर के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।