पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी आयोजित करेगी ‘नशा मुक्ति यात्रा: रविकरन सिंह काहलों

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 8, 2026 🌐 GPS: Amritsar

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी आयोजित करेगी ‘नशा मुक्ति यात्रा: रविकरन सिंह काहलों

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, माधोपुर से होगा माझा जोन की यात्रा का आगाज: राकेश राठौर

नशा मुक्ति यात्रा के अमृतसर आगमन की तैयारियों को लेकर सलिल कपूर द्वारा बैठक आयोजित।

पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में एक बड़ी नशा विरोधी जागरूकता यात्रा निकालने जा रही है। इसके अमृतसर आगमन के दौरान इस यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर की द्वारा एक विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमें कोर ग्रुप के सदस्यों, जिला टीम के सदस्यों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा पंजाब की ओर से इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रविकरन सिंह काहलों, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर, सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश पदाधिकारियों का बैठक स्थल पर पहुँचने पर सलिल कपूर ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, अमृतसर रूरल-1 के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव खन्ना, राहुल महेश्वरी, मानव तनेजा, हरविंदर सिंह संधू, अजयबीर पाल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।

रविकरन सिंह काहलों ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा समूचे पंजाब में निकाली जाएगी और इसी कड़ी में माझा जोन की यात्रा का शुभारंभ पठानकोट के जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल से होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ एकजुट करना है और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए पंजाब को इस सामाजिक बुराई से पूरी तरह मुक्त कराना है। यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न गांवों और शहरों में जनसभाओं व संवाद कार्यक्रमों, मोटरसाईकिल रैलियों, पोस्टरों, बैनरों, नुक्कड़ नाटकों आदि का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम जनता को इस मुहिम से जोड़ा जा सके।

राकेश राठौर ने कहा कि माझा क्षेत्र में यात्रा का पड़ाव ऐतिहासिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर स्थित माधोपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू होकर यह यात्रा माझा के विभिन्‍न जिलों से गुजरते हुए जनता तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं बी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस यात्रा को कामयाब करते हुए जनता को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया।

सलिल कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन और इस यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसकी तैयारियों को लेकर अम्रतसर शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय कर दी गई हैं। यह यात्रा आम आदमी पार्टी के कुशासन से त्राहि त्राहि कर रही जनता को एकजुट करने में तथा बीजेपी के लिए पंजाब विजयी करने में मील का पत्थर साबित होगी। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Scroll to Top