लुधियानाः बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Heat Wave 📅 September 7, 2026 🌐 GPS: Ludhiana

लुधियानाः मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों बारिश के बाद तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। गर्मी के कारण लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग की मौसम वैज्ञानिक पवनीत कौर किंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आज अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर (रोपड़) जिले शामिल हैं। इन जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस बार बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में कम बारिश फसलों के लिए अनुकूल भी साबित हो रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अपने कृषि कार्य समय पर पूरे कर लें। वहीं, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को भी अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तेज गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।

Scroll to Top