सीनेट चुनाव में योग्य उम्मीदवार को प्राथमिकता दें: अशोक गोयल। मोगा का गौरव, पंजाब यूनिवर्सिटी की आवाज अशोक गोयल : चेयरमैन प्रवीण गर्ग।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 7, 2026

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के आगामी सीनेट चुनाव 2026 को लेकर मोगा में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मोग

सीनेट चुनाव में योग्य उम्मीदवार को प्राथमिकता दें: अशोक गोयल।

मोगा का गौरव, पंजाब यूनिवर्सिटी की आवाज अशोक गोयल : चेयरमैन प्रवीण गर्ग।

मोगा के गोल्ड कोस्ट क्लब में अशोक गोयल के समर्थन में भरी हुंकार, सीनेट चुनाव से पहले किया भव्य सम्मान।

मोगा, 7 सितंबर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के आगामी सीनेट चुनाव 2026 को लेकर मोगा में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मोगा के गोल्ड कोस्ट क्लब में आयोजित विशेष बैठक में पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के पूर्व सदस्य एवं अनुभवी शिक्षाविद् अशोक गोयल के समर्थन में कॉलेज प्रतिनिधियों, प्रिंसिपलों, शिक्षकों, मैनेजमेंट कमेटियों के पदाधिकारियों, शहरवासियों और गणमान्य हस्तियों ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक गोयल को सम्मानित भी किया गया और उपस्थित लोगों ने उनकी उम्मीदवारी को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव में अशोक गोयल लगातार नौवीं बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। करीब 32 वर्षों तक सीनेट सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अशोक गोयल ने विश्वविद्यालय प्रशासन, उच्च शिक्षा, शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हित, कर्मचारियों के कल्याण तथा संबद्ध कॉलेजों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। उन्होंने कहा कि अशोक गोयल सुपुत्र स्व. हेमराज गोयल गांधीवादी विचारों और समाजसेवा की प्रेरणा से ओत-प्रोत हैं। मूल रूप से मोगा निवासी अशोक गोयल ने प्रारंभिक शिक्षा सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा से तथा स्नातक की डिग्री डी.एम. कॉलेज, मोगा से प्राप्त की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्तर के बैंक नेता के रूप में सेवा देने के बाद वे वर्ष 1992 से लगातार पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के सदस्य निर्वाचित होते आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले करीब 34 वर्षों में अशोक गोयल ने पंजाब के साथ-साथ विशेष रूप से मोगा के विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय संबंधी कार्यों को पूरी निष्ठा, विनम्रता और समर्पण के साथ करवाने का प्रयास किया है। राजनीति से दूर रहकर उन्होंने सेवा को ही अपना धर्म माना। यही कारण है कि मोगा के निवासी उनके कार्यों की दिल से सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव 2026 में रजिस्टर्ड ग्रेजुएट कांस्टीच्यूएंसी से अशोक गोयल नौवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव 20 सितंबर 2026 को होगा। मोगा वासियों को गर्व है कि उन्होंने अपने कार्यों से न केवल मोगा शहर बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनके छोटे भाई डॉ. संजीव गोयल, रजिस्ट्रार, बोर्ड ऑफ आयुर्वेद एवं यूनानी पंजाब तथा रजिस्ट्रार, गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय होशियारपुर भी समाजसेवा के इसी मार्ग पर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अशोक गोयल ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, शैक्षणिक गुणवत्ता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकालों के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और संबद्ध कॉलेजों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले करीब आठ बार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट में सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और कॉलेजों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विश्वविद्यालय स्तर पर उठाने तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए। यदि लोगों को लगता है कि वह भविष्य में भी प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपना वोट और समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट विश्वविद्यालय की प्रमुख वैधानिक संस्थाओं में से एक है। विश्वविद्यालय के प्रशासन, शैक्षणिक व्यवस्था, नीतिगत मामलों और विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों में इसकी अहम भूमिका होती है। सीनेट में चुने गए सदस्य शिक्षकों, कॉलेजों, विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच पर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि सीनेट चुनाव के माध्यम से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिनिधित्व तय होता है। इसलिए मतदाताओं को उम्मीदवार के व्यक्तिगत संबंधों के बजाय उसके अनुभव, कार्यक्षमता, उपलब्धियों और विश्वविद्यालय के हित में कार्य करने की क्षमता को आधार बनाकर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए सीनेट सदस्य का पद केवल चुनाव जीतने या किसी पद पर रहने तक सीमित नहीं रहा। उनका प्रयास हमेशा रहा है कि कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए तो उसकी बात को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित स्तर पर समाधान करवाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि या सीनेट सदस्य की वास्तविक पहचान इसी से होती है कि वह लोगों की समस्याओं को लेकर कितनी तत्परता से आवाज उठाता है। उनके कार्यकाल में लोगों के विश्वविद्यालय संबंधी कार्यों में कई बार एक फोन कॉल के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया।मोगा के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए अशोक गोयल ने कहा कि मोगा उनके लिए केवल चुनाव के दौरान वोट मांगने की जगह नहीं, बल्कि उनकी जन्मस्थली है। जन्मस्थली से मिलने वाला प्यार और अपनापन ही उन्हें बार-बार यहां खींचकर लाता है। उन्होंने कहा कि मोगा के लोगों के साथ उनका रिश्ता चुनावी राजनीति से कहीं ऊपर है और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा स्नेह व समर्थन मिला है। उन्होंने मोगा के सभी स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे 20 सितंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उनका अब तक का सफर लोगों के विश्वास और सहयोग से ही संभव हुआ है। यदि मतदाताओं ने उन्हें पुनः सेवा का अवसर दिया तो वह पहले की तरह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सीनेट में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, स्नातक मतदाताओं तथा संबद्ध कॉलेजों की आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. मालती थापर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल, आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, गोल्ड कोस्ट क्लब के अशोक गुप्ता, एस.एस.एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पी.सी. सिंगला, सुमीर मित्तल, रविंदर सीए, विनोद बंसल, सुमित, गौतम, सत प्रकाश उप्पल, पवन जोशी, तजिंदर सिंह धनी, प्रदीप वर्मा, हरगोपाल मित्तल, तुषार गोयल, अशोक बंसल, अशोक गर्ग, डॉ. हरजोत कमल, डॉ. मालती थापर, एम.सी. रमेश बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर गौरव, विजय सिंगला, कुलदीप सहगल, एडवोकेट सुनील, एडवोकेट सुखविंदर सिंह सिद्धू, प्रोफेसर संदीप लांबा, मास्टर चैतराम, नरेश गोयल, रिदेश, मट्टू, डॉ. रोजी, विनय (जगरांव), सुरिंदर शिंदा, चंदन गुप्ता, डॉ. राजनीश, डॉ. सुनील, अभिषेक बंसल, श्रीमती बाला खन्ना, प्रेम सिंगला सीए, संतृप्त बंसल, दीपिका मित्तल, राकेश मित्तल, सरोज बंसल, आशुतोष बंसल, एडवोकेट उर्वशी बंसल, हिमांशु मित्तल, प्रांजल मित्तल, के.के. कौड़ा, चेयरमैन लाला लाजपत ग्रुप घलकलां, पार्षद भारत गुप्ता, गुरदयाल सिंह बुटर, डायरेक्टर नर्सिंग कॉलेज धर्मकोट, अभिषेक जिंदल, चेयरमैन एस.एफ.सी. ग्रुप, राहुल गर्ग, भाजपा नेता, एडवोकेट गौरव गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, चेयरमैन डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक स्कूल, इंजीनियर जनेश गर्ग, चेयरमैन द लर्निंग फील्ड-ए ग्लोबल स्कूल, कुलदीप सहगल, अध्यक्ष कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, जसकरण खोसा, दीपक संधू, तुषार गोयल, डी.एन. मॉडल स्कूल, स्वर्ण शर्मा, जसप्रीत इंदर सिंह, डीन एग्जामिनेशन आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, विनोद गोयल, बाबा मंगल सिंह कॉलेज, पी.सी. सिंगला, आयुर्वेदिक कॉलेज, डॉ. अशोक गर्ग, सुखदेव कृष्णा कॉलेज, मनोज बंसल, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अशोक गुप्ता, अनुज गुप्ता, गौरव गुप्ता, डायरेक्टर गोल्ड कोस्ट क्लब तथा सुरेश बंसल, मानिक कॉलेज धर्मकोट, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अंत में उपस्थित कॉलेज प्रतिनिधियों, शहरवासियों एवं गणमान्य हस्तियों ने अशोक गोयल के लंबे अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और विश्वविद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Scroll to Top