अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा मेले मैय्या दे समागम का निमंत्रण कार्ड रिलीज-राजेश अरोड़ा
मोगा: अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की ओर से 11 अक्टूबर से 20 अक्तूबर तक पुरानी दाना मंडी में नवरात्रों पर आयोजित किए जाने वाले मेले मैय्या दे धार्मिक समागम का निमंत्रण कार्ड को रिलीज करने की रस्म ब्लूमिंग बड्स स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, समाज सेवी सुरिंदर पाल गोयल छिंदा, करण गोयल, समाज सेवी जोगिंदरपाल जिंदल,अश्विनी ओकाड़ा, शिव मित्तल, प्रवीण गर्ग, क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सरप्रस्त हरी सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सचिव विवेक मजीठिया, वाइस प्रधान गौरव जिंदल, सह सचिव राजेश धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रल्हाद कालड़ा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव प्रिंस गाबा, रमिकांत जैन, सोशल मीडिया इंचार्ज सन्नी कपूर, अक्षय गुलाटी,सेवा प्रभारी चमन लाल मित्तल, सदस्य अमन कालड़ा, जगचनन सिंह जग्गी, जगजीव धीर, गौरव चावला, मोहित कोचर, राघव गुप्ता, साहिल अरोड़ा, केवल बंसल अशोक अरोड़ा, सचिन मोंगा, मानव कालड़ा, दीपक शर्मा, राघव गुप्ता, मोहित कोछड़ आदि द्वारा संयुक्त तौर पर रिलीज किया गया।
इस मौके पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व सुरिंदर गोयल ने कहा कि अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा मानवता की भलाई हेतु किए जा रहे कार्य सराहनीय कदम है तथा एक स्थान पर 26 शक्तिपीठों से लाई पावन ज्योतियों के दर्शन करवाना मोगा निवासी सौभाग्य वाली बात है। उन्होंने क्लब द्वारा धार्मिक, सामाजिक व समाज सेवा को समर्पित किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि क्लब की ओर से इस वर्ष भी शहर निवासियों, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मेले मैय्या का धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्तूबर तक पुरानी दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा मेले मैय्या दे धार्मिक समागम में नेपाल से भी मां भगवती की पावन ज्योति श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी, जिसमें 26 सिद्धपीठ से महामाई की पवित्र ज्योतियों के साथ-साथ श्री बाला जी महाराज सालासर धाम व भैरव नाथ बाबा जी की पवित्र ज्योति जम्मू कश्मीर स्थित कटड़ा से श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु लाई जाएगी। 10 अक्टूबर को मोगा से पावन ज्योतियों की विशाल शोभा यात्रा गीता भवन से धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर से 20 अक्तूबर तक रोजाना मां भगवती की चौकियां होंगी, जिसमें भजन सम्राटों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा।