फरीदकोट: स्पीकर संधवान ने गांव कलेर में लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
फरीदकोट: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने गांव कलेर में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें उनके समाधान का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सुविधाएं देने की पूरी कोशिश कर रही है ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके।
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान की मौजूदगी में गांव कलेर में शिरोमणि अकाली दल के कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। स्पीकर ने परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि गांव कलेर के परिवार आज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करती है। किसी भी तरह का प्लान बनाने से पहले जमीनी स्तर पर गांववालों से बातचीत की जाती है और फिर समस्याओं को हल करने के लिए एक पक्का प्लान बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से हर वर्ग खुश है और पार्टी में शामिल होना चाहता है। मौजूदा सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए काम करने को तैयार है।