बाबा जाहरवीर गोगा जी की दूसरी भव्य शोभायात्रा 10 सितंबर को, भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के प्रधान नरेश बोहत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्
बाबा जाहरवीर गोगा जी की दूसरी भव्य शोभायात्रा 10 सितंबर को, भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
मोगा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के प्रधान नरेश बोहत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल को बाबा जाहरवीर गोगामेड़ी जी की दूसरी भव्य शोभायात्रा का निमंत्रण कार्ड देकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर नरेश बोहत ने बताया कि 10 सितंबर, वीरवार को वाल्मीकि कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर से बाबा जाहरवीर गोगामेड़ी जी की दूसरी भव्य शोभायात्रा बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। निमंत्रण स्वीकार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने मोगा शहरवासियों को बाबा जाहरवीर गोगा जी की दूसरी शोभायात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होकर बाबा जाहरवीर गोगा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। डॉ. हरजोत कमल ने आयोजन समिति को शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।इस अवसर पर त्रलोचन सिंह गिल, मास्टर हरविंदर सिंह, अशोक लोहार, अरुण कुमार सांगेलिया, शुभम गुप्ता, भावाधस के प्रधान नरेश बोहत, भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राजपाल ठाकुर, लाला तायल, प्रदीप सिंह, कशिश धमीजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।