स्वच्छ अभियान पंजाब के तहत मोगा में सफाई अभियान जारी मेयर विनयपाल कौर की अगुवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 3, 2026

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों और कस्बों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘स्वच्छ अभियान

स्वच्छ अभियान पंजाब के तहत मोगा में सफाई अभियान जारी

मेयर विनयपाल कौर की अगुवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

मोगा, 3 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों और कस्बों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ के तहत मोगा शहर में विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम मोगा की मेयर विनयपाल कौर की अगुवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़कों, गलियों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। इस दौरान जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाया गया। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सफाई कार्य भी करवाए गए।

इस अवसर पर मेयर विनयपाल कौर ने कहा कि ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश के शहरों एवं कस्बों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा में भी इस अभियान के तहत नियमित रूप से सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि केवल सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से ही शहर को पूरी तरह स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ को जन आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम और सफाई कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें।

मेयर ने नागरिकों से अपने घर, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय उसे निर्धारित स्थान पर ही डाला जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बनी रहे और मोगा को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Scroll to Top