चैंबर रोड से डंप हटाकर लगाए सुंदर पौधे, मोगा को हरा-भरा बनाने की ओर कदम स्वच्छ शहर के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी दिया जा रहा जोर

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 3, 2026

मोगा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक और पहल करते हुए आज चैंबर रोड पर लगे कूड़े के डंप को हटाकर वहां

चैंबर रोड से डंप हटाकर लगाए सुंदर पौधे, मोगा को हरा-भरा बनाने की ओर कदम

स्वच्छ शहर के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी दिया जा रहा जोर

स्वच्छ मोगा, सुंदर मोगा—हरियाली और स्वच्छता के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी– मेयर विनयपाल कौर

मोगा 3 सितंबर मोगा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक और पहल करते हुए आज चैंबर रोड पर लगे कूड़े के डंप को हटाकर वहां सुंदर पौधे लगाए गए। इस कार्रवाई से जहां सड़क किनारे जमा होने वाले कूड़े से लोगों को राहत मिली, वहीं इलाके की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। इस पहल को शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने की मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है।

चैंबर रोड पर लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। डंप के कारण इलाके की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती थी। अब डंप हटाकर उस स्थान को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाए जाने से इलाके की तस्वीर बदली नजर आ रही है।

इस मौके पर नगर निगम के मेयर विनय पाल कौर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज, पार्षद विक्रम सिंह और प्रिंस अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई केवल प्रशासन या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक शहरवासी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि लोग अपने आसपास कूड़ा न फेंकें और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई एवं देखभाल में सहयोग दें तो मोगा को और अधिक सुंदर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो, कूड़े वाले स्थानों की सफाई करवाकर वहां हरियाली विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। पौधे लगाने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

इलाका निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डंप की जगह पौधे लगाए जाने से चैंबर रोड का स्वरूप पहले की अपेक्षा काफी सुंदर हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस स्थान पर दोबारा कूड़ा न फेंकें और लगाए गए पौधों की देखभाल में सहयोग करें।

Scroll to Top