Moga: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस, 25 अक्टूबर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Bhagwan Valmiki 📅 September 2, 2026

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को श्रद्धा और धूमधाम से मनाने को लेकर वाल्मीकि सभा की एक विशेष बैठक सभा के कार्यालय में हुई। ब

मोगा: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को श्रद्धा और धूमधाम से मनाने को लेकर वाल्मीकि सभा की एक विशेष बैठक सभा के कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान प्रकट दिवस समारोह और विशाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार भी भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस 26 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 25 अक्टूबर, दिन रविवार को शाम 3 बजे वाल्मीकि मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ से विशेष रूप से अपील की कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाल्मीकि जयंती के समारोह में सफाई सेवक यूनियन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सफाई सेवकों और समूह कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। इसलिए इस वर्ष भी सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, ज्ञान, सेवा और मानवता का संदेश दिया। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने समूह संगत से अपील की कि विशाल शोभायात्रा और प्रकट दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के चेयरमैन सिकंदर डूलगच, प्रधान हैप्पी , जनरल सचिव रिंकू दुग्गल, कैशियर नरोत्तम बोहत, उप सचिव सन्नी पात्र मोली, पूर्व प्रधान शमी बोहत, सफाई सेवक यूनियन के चेयरमैन राजिंदर बोहत, जनरल सचिव विश्वनाथ जोगी, कैशियर अजय पात्र मोली, राजा प्रधान (कैप), अजय सरवान, अशोक मिंटू और शिव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Scroll to Top