लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ में अहम योगदान देने वाली 1,169 महिला सखियों को किया सम्मानित

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 1, 2026

जंडियाला गुरु: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की 1,169 महिला सखियों से मुलाकात की, जिन्होंने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर उन्होंने महिला सखियों के साथ चाय का कप साझा किया और योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

स्टार पैलेस, जंडियाला गुरु में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ने कहा कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने में महिला सखियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सखियों की मेहनत, सहयोग और समर्पण के कारण बड़ी संख्या में माताओं एवं बेटियों तक योजना का लाभ पहुंचाने में सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में महिला सखियों द्वारा कुल 64,212 केस पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 23,770 केस अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी पात्र लाभार्थियों को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ का लाभ मिल रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक आसानी से पहुंच सके।

स. हरभजन सिंह ने कहा कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ महिलाओं के सम्मान, कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने योजना को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी महिला सखियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की 1,169 महिला सखियों को सम्मानित किया गया और योजना को सफलतापूर्वक लागू करने में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। इस अवसर पर मैडम सुहिंदर कौर, माता सुरिंदर कौर, महिला विंग से मैडम सीमा सोढ़ी, मैडम सुखबीर कौर, मैडम सुनैना रंधावा, मैडम गीता गिल तथा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न महिला ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित थीं।

Scroll to Top