मोगा में 4 अलग-अलग कार्रवाई में 53 ग्राम हेरोइन बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
मोगा: मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 53 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पहले मामले में थाना समालसर की पुलिस ने सरकारी नर्सरी समालसर के नजदीक मुखबिर की सूचना के आधार पर अमृतपाल सिंह उर्फ भिंदर पुत्र गुरमेल सिंह निवासी समालसर को काबू किया। सहायक थानेदार सतनाम कौर के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरे मामले में थाना कोटईसे खां की पुलिस ने दाना मंडी जनेर के नजदीक कार्रवाई करते हुए गुरजीत कुमार उर्फ अशोक पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव जनेर को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान उक्त हेरोइन बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना सिटी साउथ की पुलिस ने पी.मार्का फैक्ट्री की बैकसाइड के नजदीक से सनम सिंह उर्फ जान पुत्र पप्पू निवासी लाल सिंह रोड मोगा और मनिंदर सिंह उर्फ मान पुत्र सौरभ सिंह निवासी साधा वाली बस्ती मोगा को काबू किया।
सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह के अनुसार, दोनों की तलाशी के दौरान कुल 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं चौथे मामले में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव खाई में कार्रवाई करते हुए सतनाम सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी मधेके को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से नशे की सप्लाई और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।