गुलज़ार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में ‘मिशन जीवनी’ के तहत रक्तदान शिविर
गुलज़ार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में 'मिशन जीवनी' के तहत रक्तदान शिविर
लुधियाना: डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन, IAS की अगुवाई में चलाए जा रहे ‘मिशन जीवनी’ अभियान के तहत गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (GGI) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना उद्देश्य
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना था। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने इस सामाजिक पहल में भाग लेकर रक्तदान किया।
आयोजकों के मुताबिक, रक्तदान जैसे अभियानों के जरिए समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने की पहल की सराहना
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के प्रबंधन, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और रक्तदाताओं की ओर से ‘मिशन जीवनी’ को दिए गए सहयोग की सराहना की।