पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर का मोगा का विशेष दौरा व्यापारियों की करीब 8,000 शिकायतों में से 7,000 का निपटारा — अनिल ठाकुर

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 31, 2026

मोगा- पंजाब सरकार द्वारा राज्य के व्यापारिक बाजारों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए पूरे पंजाब के लिए 40 करोड़ रुपये का विशेष फंड मंजूर किया गया है। कमीशन द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में व्यापारियों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए लगभग 800 बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें करीब 8,000 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं।

इनमें से लगभग 7,000 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों का भी जल्द समाधान किया जाएगा। इन शब्दों का प्रकटावा आज पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर ने मोगा के विशेष दौरे के दौरान किया। उन्होंने आज मोगा पहुंचकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं दुकानदारों के मुद्दों के समाधान के लिए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बैठक में उनके साथ डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया तथा जिला चेयरमैन संजीव नरूला भी मौजूद थे।

अनिल ठाकुर ने कहा कि 40 करोड़ रुपये के इस विशेष फंड से राज्य के व्यापारिक बाजारों में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फंड के तहत बाजारों में आधुनिक वॉशरूमों का निर्माण एवं मरम्मत, सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कार्य करवाए जाएंगे। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार किसी सरकार द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों से संबंधित स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर ट्रेडर्स कमीशन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर वित्त मंत्री की अध्यक्षता में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया गया है, जो व्यापारियों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। अनिल ठाकुर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर के ट्रेडर्स कमीशन द्वारा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के नेतृत्व में अब तक पूरे राज्य में व्यापारियों के साथ 800 से अधिक बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों के दौरान व्यापारियों एवं दुकानदारों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण फैसले करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की भलाई, व्यापारिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन देने तथा बाजारों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह विशेष फंड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम साबित होगा।इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर बाघापुराना सन्नी गोयल, विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर निहाल सिंह वाला जतिन सिंगला, विधानसभा क्षेत्र धर्मकोट कोऑर्डिनेटर कपिल मेहता, विधानसभा क्षेत्र मोगा कोऑर्डिनेटर कुनाल अरोड़ा, ब्लॉक प्रधान नीरज कुमार, मोहित सचदेवा, संजीव अरोड़ा, विजय धीर, गगनदीप गाबा, सुमित शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

Scroll to Top