‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जगराओं में विधायक सरबजीत कौर माणूंके ने खुद संभाली सफाई अभियान की कमान
‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जगराओं में विधायक सरबजीत कौर माणूंके ने संभाली सफाई अभियान की कमान
जगराओं: पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जगराओं में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर के वार्ड नंबर 1 और 11 में आयोजित इस अभियान की अगुवाई जगराओं की विधायक सरबजीत कौर माणूंके ने की।
विधायक ने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लिया और विभिन्न इलाकों का दौरा कर मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित टीमों को शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
सफाई कर्मचारियों से जानी समस्याएं
अभियान के दौरान विधायक माणूंके ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और काम के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
7 सितंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान
विधायक सरबजीत कौर माणूंके के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर की गलियों, मुख्य सड़कों, अंदरूनी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़े के ढेर हटाना है। अभियान के दौरान अस्थायी कूड़ा डंपिंग प्वाइंट्स को खत्म करने और शहर के अलग-अलग हिस्सों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष सफाई अभियान 7 सितंबर तक जारी रहेगा और संबंधित टीमें लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई कार्य करेंगी।
नागरिकों से भी सहयोग की अपील
विधायक ने कहा कि जगराओं को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।