तहसीलदार से धक्का-मुक्की कर टी-शर्ट फाड़ने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार। सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने दर्ज किया मामला।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 29, 2026

डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित तहसीलदार दफ्तर में सरकारी कामकाज के दौरान कथित तौर पर विघ्न डालने, तहसीलदार के साथ ध

तहसीलदार से धक्का-मुक्की कर टी-शर्ट फाड़ने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।

सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने दर्ज किया मामला।

मोगा, 29 अगस्त। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित तहसीलदार दफ्तर में सरकारी कामकाज के दौरान कथित तौर पर विघ्न डालने, तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की करने और उनकी टी-शर्ट फाड़ने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना सिटी के सहायक थानेदार एवं जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि तहसीलदार मनिंदर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह चुनाव आयोग की हिदायतों के तहत मोगा-1 क्षेत्र में अनमैप्ड वोटरों की सुनवाई के लिए कमरा नंबर-105, ब्लॉक-सी, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय मोगा में काम कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ उपमंडल मजिस्ट्रेट मोगा की ओर से गठित टीम के सदस्य भी मौजूद थे।शिकायत के अनुसार, इसी दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी, मोगा निवासी स्रेहदीप अरोड़ा पुत्र पुष्पिंदर सिंह तहसीलदार कार्यालय में पहुंचा और शिवम धवन पुत्र जनक राज निवासी ममदोट, जिला फिरोजपुर की ओर से एक लिखित शिकायत पेश की। शिकायत पढ़ने के बाद तहसीलदार ने उसे वापस करते हुए समझाया कि जिस विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है, उस विभाग को तहसीलदार मोगा के नाम लिखित तौर पर रिपोर्ट मांगनी चाहिए, ताकि नियमानुसार संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा सके।आरोप है कि इस बात को लेकर स्रेहदीप अरोड़ा ने तहसीलदार के साथ कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और गले से पकड़कर उनकी टी-शर्ट फाड़ दी। इस दौरान सरकारी कामकाज में भी कथित तौर पर विघ्न डाला गया।घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि तहसीलदार मनिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर स्रेहदीप अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top