राहगीरों और सड़क सुरक्षा टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

📍 स्थान / Location: फगवाड़ा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 29, 2026 🌐 GPS: जालंधर

पुल की रेलिंग से टकराकर खेतों में गिरी कार, आधा दर्जन यात्री घायल

चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ। हादसे के समय कार में सवार लोग ब्यास डेरा से वापस बलाचौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार खंगूड़ा कट के पास पुल पर पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद राहगीरों और सड़क सुरक्षा टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मेहता बाईपास पर चंडीगढ़ की ओर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Scroll to Top