फगवाड़ा के न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Crime News 📅 August 28, 2026 🌐 GPS: Phagwara, jalandhar

फगवाड़ा शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल शर्मा के र

पंजाब डेस्क : फगवाड़ा शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

भतीजे ने कमरे में देखा शव

मृतक के भाई राहुल ने बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके भतीजे ने ऊपर कमरे में जाकर देखा कि उसके पिता फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई

मृतक के भाई राहुल के अनुसार, विशाल शर्मा और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए

थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Scroll to Top