मोगा जिले के गांव पंडोरी की महिला व उसके जीवित पिता को मृत बताकर उसकी जमीन को खुर्दबुर्द कर अपने नाम करवाई।
मोगा जिले के गांव पंडोरी के एक महिला व उसके जीवित पिता को मृत बताकर उसकी जमीन को खुर्दबुर्द कर अपने नाम करवाने का मामला
इस खबर की फोटो नहीं है कृपया AI से जनरेट करें
मोगा जिले के गांव पंडोरी की महिला व उसके जीवित पिता को मृत बताकर उसकी जमीन को खुर्दबुर्द कर अपने नाम करवाई।
पुलिस ने तहसीलदार के रीडर, सेवादार सहित तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
मोगा, 28 अगस्त : मोगा जिले के गांव पंडोरी के एक महिला व उसके जीवित पिता को मृत बताकर उसकी जमीन को खुर्दबुर्द कर अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। थाना धर्मकोट की पुलिस द्वारा तहसीलदार के रीडर, सेवादार सहित तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जसप्रीत कौर पत्नी चंचल सिंह निवासी गांव पंडोरी अराईयां ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वरिंदरजीत सिंह पुत्र बचित्र सिंह निवासी गांव मौजगढ़ ने तहसीलदार रीडर धर्मकोट हरविंदर सिंह, सेवादार मुलाजिम जैमल सिंह पुत्र मस्त राम निवासी माहनपुर जिला कठुआ जम्मू कश्मीर के साथ साजबाज कर तथा गलत कागजात तैयार करके उसके तथा उसके पिता पीपल सिंह को मृत बताकर उसके व उसके पिता की जमीन को अपनी जमीन में डलवा ली। जबकि उसका पिता अभी जीवित है। उक्त मामले में वरिंदरजीत सिंह ने सेवादार जैमल सिंह व रीडर हरविंदर सिंह के साथ मिलकर सम्मनों को खुर्दबुर्द कर खुद रिपोर्टे तैयार करके उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिसका पता उन्होें चलने पर उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख मोगा को इस मामले की शिकायत पत्र सौंपा। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डी.एस.पी. धर्मकोट को सौंप दी। डी.एस.पी. धर्मकोट द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच व तथ्यों का अवलोचन करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी। एस.एस.पी. मोगा के आदेशों पर वरिंदरजीत सिंह, सेवादार मुलाजिम जैमल सिंह व तहसीलदार धर्मकोट के रीडर हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिनकी तलाश हेतु छापामारी जारी है, जिन्हें जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।