डॉ. पार्थ बिस्वास के मोगा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने किया स्वागत।
भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास के मोगा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.
डॉ. पार्थ बिस्वास के मोगा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने किया स्वागत।
अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा, समस्याओं के समाधान का उठाया मुद्दा।
मोगा, 27 अगस्त। भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास के मोगा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव मुख्तियार सिंह रिटा. एसपी, सर्कल अध्यक्ष हैप्पी ढेसी, सर्कल अध्यक्ष तरुणजीत सिंह, सर्कल अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा कॉलेज आउटरीच के अध्यक्ष हरमनदीप मीता, लाला तायल, प्रदीप सिंह, धीरज कुमार सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. पार्थ बिस्वास 27 और 28 अगस्त 2026 को पंजाब के आधिकारिक दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत अनुसूचित जातियों के संवैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने डॉ. पार्थ बिस्वास के साथ पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को पेश आ रही समस्याओं, उनके संवैधानिक अधिकारों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषय आयोग के सदस्य के समक्ष रखे।डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य का पंजाब दौरा अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों की जमीनी स्थिति को समझने और संबंधित पक्षों से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।