स्पोर्ट्स वतन पंजाब दियां-2026 के लिए QR कोड जारी, खिलाड़ी फ्री में रजिस्टर कर सकेंगे

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 26, 2026

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने ‘स्पोर्ट्स वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन के लिए QR कोड जारी किया। इस QR कोड के जरिए खिलाड़ी बिना किसी फीस के आसानी से गेम्स के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर मंदीप कौशल भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने पहली बार QR कोड के आधार पर फ्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। खिलाड़ी इसे स्कैन करके कभी भी और कहीं भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने और युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के मकसद से ‘स्पोर्ट्स वतन पंजाब दियां-2026’ का बड़े लेवल पर आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों की औपचारिक शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा से होगी, जबकि समापन समारोह 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

जिला खेल अधिकारी मंदीप कौशल ने बताया कि लुधियाना जिले के 13 ब्लॉकों में 6 सितंबर से खेल मुकाबले होंगे। इनमें लुधियाना-1, लुधियाना-2, नगर निगम, मुल्लांपुर, मलौद, समराला, कुम कलां, डेहलों, जगराओं, दोराहा, माछीवाड़ा, खन्ना और रायकोट शामिल हैं। इस बार 38 खेलों में मुकाबले होंगे और अंडर-14 से लेकर 70 साल से ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे। पहली बार खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा पैरा-एथलीटों के लिए एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल को भी शामिल किया गया है। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से फ्री है और खिलाड़ी खेल विभाग के पोर्टल या QR कोड के ज़रिए अपनी एंट्री करवा सकते हैं।

Scroll to Top