रंजीत एवेन्यू कम्युनिटी हॉल बदहाली का शिकार, नगर सुधार ट्रस्ट की अनदेखी पर उठे सवाल

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Amritsar News 📅 August 25, 2026

रंजीत एवेन्यू कम्युनिटी हॉल बदहाली का शिकार, नगर सुधार ट्रस्ट की अनदेखी पर उठे सवाल

पंजाब डेस्क: अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2015-16 में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कम्युनिटी हॉल आज उचित रखरखाव के अभाव में बदहाली की ओर बढ़ रहा है। जिस उद्देश्य से इस हॉल का निर्माण किया गया था, वह आसपास के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। खासतौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार यहां अपने सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम वाजिब खर्च में आयोजित कर पाते थे।

सरकारी कार्यक्रमों के समय ही होती है साफ-सफाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि कम्युनिटी हॉल में समय-समय पर सरकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकारी कार्यक्रम होने से पहले ही परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाती हैं, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसके नियमित रखरखाव की ओर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता।

प्रशासन से जल्द कायाकल्प की मांग

लोगों ने नगर सुधार ट्रस्ट प्रशासन से मांग की है कि कम्युनिटी हॉल की मौजूदा स्थिति का तत्काल जायजा लिया जाए और भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएं। लोगों का कहना है कि राजनीतिक नेताओं और नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों को केवल सरकारी कार्यक्रमों के दौरान ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से इस सार्वजनिक संपत्ति की सुध लेनी चाहिए।

Scroll to Top