अकाली दल ने कांग्रेस के हुड्डा परिवार और सज्जन कुमार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Akali Dal 📅 August 24, 2026 🌐 GPS: jalandhar

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हुड्डा परिवार और दिनेश टाइटलर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवार 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को अपना आदर्श बता रहा है, जिससे दुनियाभर के सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं।

अमृतवीर सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार 1984 के सिख कत्लेआम का मुख्य दोषी है, जिसे देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) ने दोहरी सजा सुनाई थी और सजा के दौरान ही उसकी मौत हुई। ऐसे व्यक्ति को अपना रोल मॉडल और अच्छा इंसान बताना कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने 1984 में निर्दोष सिखों का कत्लेआम करवाया और नवयुवकों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा।

अकाली दल के नेताओं ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसी ‘कातिल पार्टी’ को अपने घरों में न घुसने दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सिख कौम को खत्म करने की कोशिश करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इसी दौरान गांधी परिवार की पंजाब यात्रा का भी कड़ा विरोध करने का ऐलान किया गया।

Scroll to Top