Ludhiana : वार्ड नंबर 84 से आम आदमी पार्टी के राजेश अरोड़ा हुए भाजपा में शामिल*

📍 स्थान / Location: लुधियाना 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 23, 2026 🌐 GPS: लुधियाना

लुधियाना, 23 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में तथा प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह काका,पूर्व पार्षद सुरेंद्र शर्मा,पंकज शर्मा,अजय गोस्वामी एवम कुलदीप शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी की। इसके साथ ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया और वार्ड नंबर 84 से आम आदमी पार्टी के राजेश अरोड़ा ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पुराने साथियों का दोबारा भाजपा परिवार में शामिल होना संगठन के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के अनुभव और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह काका, सुरेंद्र शर्मा और पंकज शर्मा,अजय गोस्वामी, कुलदीप शर्मा के पार्टी में वापस आने से भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,हरीश टंडन,जिला महामंत्री डाक्टर कनिका जिंदल, यशपाल जनोत्रा, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, सचिव सरदार सतनाम सिंह सेठी,सरदार तरनजीत सिंह,पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी,नीरज वर्मा,सर्कल प्रधान दीपक जोहर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top