अमृतसर नॉर्थ में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, नई गलियों के बाद 60 MLD बढ़ेगी STP क्षमता

📍 स्थान / Location: Amritsar 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Amritsar News 📅 August 21, 2026 🌐 GPS: Amritsar

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी:रिंटू

अमृतसर: आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने पंचायत गुमटाला कॉलोनी (लोहारका रोड) में नई गलियों के निर्माण का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा हलके की सभी क्षेत्रो में लोगों की सहूलत के लिए लगातार विकास कार्य जारी है। जिसमें निवासियों की सुविधा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि विकास की गति हर गली, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचे और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि सेवा और निर्वाचन क्षेत्र की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित राम तीर्थ रोड पर सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि इस ट्रीटमेंट प्लांट की इस वक्त 95 एम एल डी कैपेसिटी है , इस प्लांट की  60 एम एल डी कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। जिससे उत्तरी विधानसभा क्षेत्र कि सीवरेज व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में सीवरेज की समस्या पाई जाती है, वहां पर नई सीवरेज व्यवस्था डाली जाती है। मशीनों के माध्यम से सीवरेज डिसिल्टिंग  का कार्य भी लगातार करवाया जा रहा है। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डो और पंचायत के क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।

रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना और मावा धिया सत्कार योजना के फॉर्म उनके कार्यालय में भरवाए गए हैं। जिसका लाभ माता,बहनों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नीले राशन कार्ड नहीं बने हैं, वह भी उनके कार्यालय में आकर नीले राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार को मुफ़्त और अच्छी हेल्थ सर्विस देना सिर्फ़ एक वादा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की जनसेवा के प्रति लगनका जीता-जागता सबूत है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, सरपंच बलजीत कौर, पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, विक्रम सिंह और पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Scroll to Top