लुधियाना के मंदिर में चोरी, चांदी और सोने की परत वाली ठाकुर जी की मूर्ति समेत कई मूर्तियां ले गए चोर

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 18, 2026 🌐 GPS: Ludhiana

लुधियाना: शहर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया और वहां से कई पुरानी मूर्तियां, ठाकुर जी की मूर्ति और गोलक चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मंदिर के प्रधान और पुजारी के अनुसार, चोर रात करीब 11:30 बजे मंदिर में दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में लगे साउंड सिस्टम को चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वे उसे खोल नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर रखी कई पुरानी मूर्तियों को निशाना बनाया।

चांदी की ठाकुर जी की मूर्ति भी चोरी

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चोर ठाकुर जी की एक पुरानी मूर्ति भी अपने साथ ले गए। यह मूर्ति चांदी की बनी हुई थी और इस पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। इसके अलावा मंदिर में रखी कई अन्य पुरानी मूर्तियां भी चोरी कर ली गईं। चोर जाते समय मंदिर की गोलक भी अपने साथ ले गए। CCTV फुटेज में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

लोगों में रोष, जल्द गिरफ्तारी की मांग

मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुई मूर्तियों को बरामद करने की मांग की है।

मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि चोरी हुई कुछ मूर्तियां काफी पुरानी हैं और धार्मिक दृष्टि से उनका विशेष महत्व है। ऐसे में पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों तक जल्द पहुंचना चाहिए।

Scroll to Top