नशामुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम मनीश चौधरी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

📍 स्थान / Location: मंडी 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 drug de-addiction oath 📅 August 18, 2026 🌐 GPS: Mandi

जोगिंदर नगर। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनीश चौधरी ने मिनी सचिवालय में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा और शक्ति होते हैं तथा युवाओं को नशे से दूर रखना समाज एवं देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशामुक्त रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समुदाय को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही, नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर परिषद जोगिंदर नगर की अध्यक्ष संतोष कुमारी, तहसीलदार रजत सेठी, नायब तहसीलदार जागृति राठौर के साथ मिनी सचिवालय में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top