जालंधर में पुडा ग्राउंड में आज सरकार के खिलाफ ट्रक यूनियन ने लगाया धरना, दी चेतावनी

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 18, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

जालंधर में पुडा ग्राउंड में आज सरकार के खिलाफ ट्रक यूनियन ने लगाया धरना, दी चेतावनी

https://we.tl/t-gstskyE5UkGTk04z

जालंधर में ट्रक यूनियन की ओर से डिप्टी कमिशनर दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। जहां वह मांगों को लेकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। इस मामले को लेकर प्रेजिडेंट संधू ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर से काम छीन बड़े घरानों को दिया जा रहा है। पंजाब के ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही और ना ही वह उनकी ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहाकि, टैक्सों में की गई बढ़ौतरी को कम किया जाए। वहीं टोल टैक्स में लूट हो रही है और 10 सालों में 5 प्रतिशत ट्रकों के रेट नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में ट्रक ऑपरेटरों को पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में धान की फसल का ढोआ ढुआई अगर सरकार बड़े घरानों से करवाना चाहती है, तो वह भी सरकार करवा सकती है। प्रेजिडेंट ने कहा कि आप सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए है, लेकिन सरकारों के साथ मीटिंग के अलावा कोई हल नहीं किया गया। पंजाब में ट्रैक्टर ट्रॉल धड़ल्ले से बिना टैक्स के चल रही है। वहीं दूसरी ओर ट्रक ऑपरेटरों द्वारा सरकार को टैक्स भरा जा रहा है। ऐसे में फिर भी ट्रक ऑपरेटरों से काम छीनकर बड़े घरानों को दिया जा रहा है। इसी को लेकर आज वह प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन करना चाहते है, लेकिन प्रशासन बातचीत करने की कोशिश कर रहा है और अनिश्चित कॉल के लिए धरना नहीं लगा रहने दे रहा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

बाइट : हैप्पी सन्धु ( पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान )

Scroll to Top